Sitamarhi News: चौकी के नीचे बोरे में छिपाकर रखी शराब बरामद
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। क्षेत्र के महीसौथा गांव में पुलिस ने शुक्रवार रात छापेमारी कर एक घर से 24.06 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से श्रवण ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सूचना पर मोहम्मद इरशाद उर्फ बच्चे नदाफ के घर छापेमारी की गई। तलाशी में चौकी के नीचे प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखी शराब बरामद हुई। इसमें 375 एमएल की 44 बोतल और 180 एमएल की 42 बोतल रॉयल स्टैग एक्सक्लूसिव व्हिस्की शामिल है। मामले में मोहम्मद इरशाद उर्फ बच्चे नदाफ और श्रवण कुमार ठाकुर समेत तीन लोगों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.