Sitamarhi News: चौकीदार परेड के आयोजन से सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत
सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- Sitamarhi News: शिवहर। ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में रविवार को जिले के सभी थानों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्षों ने चौकीदारों की उपस्थिति, सक्रियता और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। परेड के दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही चौकीदारों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया और लंबित सूचनाओं की समीक्षा की गई। मालूम हो कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: विभिन्न थानों में चौकीदार परेड का हुआ आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.