सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पुनौरा क्षेत्र के मधुबन गांव में शनिवार देर रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे युवक को घर के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद गृहस्वामी व लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की गई बैटरी बरामद कर ली है। ​मिली जानकारी के अनुसार, मधुबन गांव निवासी विपिन कुमार के घर में देर रात चोरी की नीयत से हलचल हो रही थी। आहट मिलते ही गृहस्वामी और परिजनों की नींद खुल गई। जब वे बाहर निकले तो घर में युवक को चोरी करते देखा व उसे पकड़ लिया।इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुनौरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। ​गिरफ्तार आरोपित की पहचान मधुबन गांव निवासी मोहम्मद अकबर के रूप में की गई है। ...