Sitamarhi News: चोरौत में दो पट्टीदारों के बीच हुए भू-विवाद में दो घायल
सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: चोरौत। चोरौत पश्चिमी पंचायत में दो पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से एक-एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सीएचसी में आपातकालीन सेवा में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अभय कुमार सिंह ने घायल दोनों का प्राथमिक उपचार किया है। घायल का पहचान चोरौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड नम्बर 9 निवासी लक्ष्मी दास के पुत्र जगन दास (50) तथा उसके छोटा पुत्र विकास दास (40) के रुप में की गयी है। बताया जाता है कि दोनों भाई में भूमि संबंधी बंटवारे को लेकर मारपीट की गयी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.