सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- Sitamarhi News: चोरौत पुलिस ने महिला वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा चोरौत। चोरौत पुलिस ने वर्षों से कोर्ट से फरार चले रहे एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि पुपरी थाना में दर्ज केश के मुख्य आरोपी महिला जो कि कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रही थी। जिस पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया था। जारी किए गए वारंट के आलोक में आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।जेल भेजे गए महिला की पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी परमहंस महतो की पत्नी अनिता देवी के रुप कही गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...