सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। बाजपट्टी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही है। विगत एक माह से हर एक दिन या फिर एक दिन बीच कर चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे है। एक भी मामले का अबतक उद्भेन नहीं हो सका है। मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने फिर एक बार बंद घर को निशाना बनाया है। बाजपट्टी गोट निवासी विनोद चौधरी के घर से रात लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी सपरिवार दिल्ली में रहते हैं। इस कारण चोरी गई संपत्ति का सही आकलन नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार, विनोद चौधरी का घर बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि चोर घर के पीछे की ओर से खि...