सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान मुशहरनिया गांव के समीप बाइक चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भूपभौरों गांव निवासी पप्पु कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पुअनि पुनीत कुमार पुलिस बल के साथ गश्त से लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पीछे से आर रही तेज रफ्तार बाइक को रोका और बाइक की कागजात की मांग की, लेकिन बाइक चालक द्वारा कागजात प्रस्तुत नही किये जाने पर पुलिस ने शक के आधार पर बैग की तलाशी ली। इसमें 45 लीटर सौफी शराब बरामद की गयी। पुलिस ने बाइक व तस्कर हिरासत में लेकर थाना लायी, जहां बाइक की जांच की गई। जांच में बाइक चोरी का पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...