Sitamarhi News: चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सुरसंड। भिट्ठा थाने की पुलिस ने रविवार देर शाम नवाही चांदनी चौक के निकट चोरी की बाइक बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान श्रीखंडी भिट्ठा गांव के वार्ड तीन निवासी विजय साफी के पुत्र किशन कुमार, महेश शर्मा के पुत्र सूरज कुमार और वार्ड चार निवासी पंचो महतो के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। छोटा मेघपुर गांव के वार्ड 10 निवासी शिवचंद्र भंडारी के पुत्र नरेश भंडारी ने अपनी बाइक (बीआर 30 एजी 9695) चोरी होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बाइक जब्त कर तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: चोरी के बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.