Sitamarhi News: चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के रिंग बांध मिर्चाईपट्टी में सोमवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ निवासी चंद्रशेखर कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में बाइक चोरी की होने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस बाइक चोर गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।बताया गया कि रिंग बांध पर नगर थाना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार की नजर पुलिस की गाड़ी पर पड़ी। पुलिस को देखते ही वह बाइक घुमाकर भागने लगा।उसकी हरकत संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।पुलिस ने बाइक के कागजात की मांग की लेकिन आरोपित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस बाइक जब्त कर आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.