Sitamarhi News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी मधुबनी स्टेट हाइवे ओभरब्रिज के नीचे वाहन जांच के क्रम में एसआई हीरा भारती ने चोरी का बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाने में एफआईआर की गई है। इसमें बाइक के साथ गिरफ्तार चोर कुसैल गांव के कौशल बैठा के पुत्र पिंटू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। एसआई हीरा भारती ने दिए गए आवेदन में बताया है कि वह 27 अक्टूबर के रात झझिहट ओवरब्रिज के नीचे वाहन जांच कर रहे थे। उसी समय दरभंगा की ओर से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस को देख बाइक छोड़कर भागने लगें। इसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। बाइक से सम्बंधित कागजात दिखाने को कहा गया। किन्तु कोई कागजात प्रस्तुत नही कर सकें। पुलिस बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.