Sitamarhi News: चोरी की बाइक और मास्टर चाबी-कटर संग दो गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के साहू चौक से पुलिस ने चोरी की बाइक और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजारों के साथ नेपाल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हीरो कंपनी की एक बाइक, तार काटने वाला कटर और कई मास्टर चाबियां बरामद की गयी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्ध स्थिति में घूम रहे थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान नेपाल के जमुआ निवासी राम कुमार यादव और गौशाला निवासी रवि कुमार यादव के रूप में हुई है। मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साहू चौक के पास कुछ संदिग्ध युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: विदेशी पिस्टल सहित कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.