Sitamarhi News: चार पहिया वाहन से शराब जब्त, तस्कर फरार
सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी थाना के एसआई विपुल कुमार ने हरदिया गांव के कच्ची सड़क से चार पहिया वाहन जब्त की है। वाहन की तलाशी लेने पर 222 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई है। जबकि वाहन चालक व तस्कर भागने में सफल हुए है। इस सम्बंध में अज्ञात वाहन मालिक व तस्करों के विरुद्ध एफआईआर की गई है। पुलिस वाहन को देखते ही चालक व तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस द्वारा तस्कर को पकड़ने के लिए प्रयास किया गया। किन्तु तस्कर भाग निकले। बाद में वाहन की तलाशी ली गई। गाड़ी से आठ बोरा शराब बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.