Sitamarhi News: चार दिन से लापता युवक का शव पोखर में मिला, हत्या की आशंका
सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- Sitamarhi News: सुरसंड। थाना क्षेत्र के मलाही गांव के सरेह स्थित एक पोखर से गुरुवार को चार दिनों से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान मलिकाना गांव के वार्ड चार निवासी जिबछ मंडल के पुत्र राजनाथ मंडल (21 वर्ष) के रूप में हुयी है। शव की स्थिति और शरीर पर मिले जख्म के निशानों को देखते हुए परिजनों ने उसकी हत्या कर शव पोखर में फेंके जाने की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजनाथ 16 नवंबर की रात से ही अचानक घर से लापता था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। वह चंडीगढ़ में रहकर काम करता था और छठ पर्व में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था।
पोखर में मिला लापता युवक का शव गुरुवार की सुबह सरेह में शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पोखर में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.