Sitamarhi News: घर से लीटर शराब बरामद, युवक गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव वार्ड संख्या-3 में पुलिस ने छापेमारी कर 3.6 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रायपुर निवासी शंभू राय के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। मित कुमार अपने घर में विदेशी शराब रखकर उसका अवैध कारोबार कर रहा है। सहायक अवर निरीक्षक पंचमणि कुमार ने घर पर छापेमारी की। इस संबंध में सहायक अवर निरीक्षक पंचमणि कुमार के बयान पर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बंगालीपर में छापेमारी, शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.