Sitamarhi News: घर में चोरी के मामले में एफआईआर
सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: पुपरी। हरिहरपुर गांव में घर में चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता उषा देवी ने परिवाद दायर कर हरिहरपुर निवासी गौरव कुमार, रजनीश कुमार और राजा मंडल को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में कहा गया है कि 8 जून की रात वह मायके गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपियों ने घर का ताला काटकर सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन और पांच हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.