सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- Sitamarhi News: डुमरा। थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी वार्ड 45 में रविवार की शाम घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गये युवक की पहचान विश्वनाथपुर निवासी वीरु राय के पुत्र मनोज राय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का गैस सिलेंडर बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में कैलाशपुरी निवासी राकेश कुमार रंजन ने डुमरा थाने में आवेदन देकर बताया कि रविवार की शाम करीब 7:30 बजे एक युवक उनके आवास में घुसकर गैस सिलेंडर लेकर भाग रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी मुनचुन कुमारी की नजर चोर पर पड़ गयी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: धुर्वा में घर से पाइप चोरी करते एक गिरफ्तार उन्होंने शोर मचाया, इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये और युवक को गैस सिलेंडर के साथ पकड़ लिया। पूछता...