Sitamarhi News: घरों में लगी आग से लाखों की क्षति
सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: सुप्पी। थाना क्षेत्र के ढ़ेंग गांव निवासी इन्द्रजीत बैठा के फूस के आवासीय घरों में बुधवार की रात ओलाव आग लग गयी। जिसमें तीन फूस का आवासीय घरों समेत उसमें रखे गये अनाज,फर्नीचर, कपड़े,जेवरात समेत करीब तीन लाख मूल्य के सामान जलकर राख हो गये। आग की धधकते ज्वाला को देख मौके पर ग्रामीण पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। घटना की पुष्टि मुखिया किसमतिया देवी ने की है। घटना के सम्बन्ध में पीड़ीत इन्द्रजीत बैठा ने अंचल अधिकारी सुप्पी को आवेदन देकर समुचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गयी है।सीओ किशुन दयाल राय ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से घटना का स्थल जांच कराकर अग्नि पीड़ीत परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: खाना बनाने के दौरान तीन परिवार का आधा दर्जन घरों में लगी आग, ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.