सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: सुरसंड। आवास योजना के लाभुकों की सूची को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन के बीच उत्पन्न मतभेद को लेकर बुधवार को टीपीसी भवन में बैठक हुयी। मुखिया संघ के अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज उर्फ पिंटू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया व उनके प्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय की ओर से जारी पत्र पर आपत्ति जताते हुए अपनी समस्याएं रखीं। मुखिया संघ के सदस्यों का कहना था कि प्रखंड स्तर से तैयार कर पंचायतों को भेजी गयी आवास योजना की सूची पर तत्काल हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा है। संघ ने कहा कि पंचायत स्तर पर पात्र एवं वंचित परिवारों के नाम ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्तावित किए जाते हैं। इसलिए लाभुकों के चयन में ग्राम सभा की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए。

बैठक में चर्च...