सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- Sitamarhi News: परसौनी। क्षेत्र के कठौर गांव में गुरुवार को भू-विवाद व रुपये के लेनदेन को ले हुए गोलीकांड के मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जख्मी रंजीत राय उर्फ रूपजी राय की पत्नी अनिता देवी के बयान पर दो नामजद सहित दो अज्ञात को आरोपित किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बिहार में दामाद ने ससुर को छलनी कर दिया, 9 लाख लौटाने के विवाद में 5 गोलियां मार दी; खोखे जब्तघटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अनिता देवी ने आरोप लगाया है कि कठौर गांव के रिश्ते में भगिना दामाद संजीत कुमार ने रुपये के लेनदेन और जमीन विवाद को लेकर गुरुवार की शाम अपने साथी सुमन झा तथा दो अन्य लोगों के साथ उसके घर के सदर दरवाजे पर पहुंचकर रंजीत राय को आवाज लगाई। आवाज सुनकर अनिता ...