सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला स्थित एक गैरेज में बीते 27 अगस्त की रात हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए कॉपर तार को बरामद करने के साथ ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ​ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान त्रिवेणी नगर निवासी रोहित कुमार और कोट बाजार स्थित कबाड़ी दुकानदार भगवान साह के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में गैरेज मालिक पप्पू कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने चोरी के केबल के साथ दो चोर व कबाड़ी दुकानदार को पकड़ा इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शु...