Sitamarhi News: गैरहाजिर अफसरों पर समिति नाराज, शोकॉज
सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: मेजरगंज। प्रखंड स्थित बीस सूत्री कार्यालय में बीस सूत्री समिति की समीक्षा बैठक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विशाल कुमार, गोदाम प्रबंधक प्रमोद कुमार तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के प्रति समिति ने कड़ी नाराजगी जताई। समिति ने सर्वसम्मति से इन सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया।समीक्षा के क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता को क्षेत्र की जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.