Sitamarhi News: गाय चराने गयी बच्ची की नदी में डूबने से मौत
सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: चोरौत। थाना क्षेत्र के बर्री बेहटा पंचायत के वार्ड नौ स्थित बलसा गांव में बुधवार को सुबह गाय चराने निकली धनिकलाल मंडल की 13 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी का शव गुरुवार को सुबह गांव के दक्षिण कुंआ चौर स्थित रातो नदी के पानी में उपलाता हुआ मिला है। इससे परिवार में मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना के सअनि राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धनिकलाल मंडल की पत्नी सुफला देवी ने बताया कि रौशनी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी, बुधवार को सुबह 10 बजे दिन में गाय चराने कुंआ चौर में गयी थी।दोपहर तक घर नहीं लौटने पर आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जबकि शाम में गाय अकेले अपने घर लौट आयी थी। लेकिन उसकी पुत्री नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.