Sitamarhi News: गबन के आरोप में युवक गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अगस्त 23 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। बघारी गांव निवासी सीमेंट व छड़ व्यवसायी विनोद चौधरी से बाजार की बकाया राशि वसूलने के बाद करीब 2.50 लाख रुपये गबन करने के आरोप में पुलिस ने रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। व्यवसायी ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि रोहित को बकाया राशि वसूलने की जिम्मेदारी दी गई थी। 18 जुलाई को उसने करीब ढाई लाख रुपये वसूलने के बाद फोन कर बताया कि रास्ते में उससे रुपये छीन लिए गए हैं। व्यवसायी ने इस दावे पर संदेह जताते हुए गबन का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा राशि बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.