सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: खैरवा में नगर निगम की कार्यशैली पर लोगों ने जताया रोष सीतामढ़ी। खैरवा वार्ड नंबर-3 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल कुमार ने जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था, जगह-जगह कचरे के ढेर और लंबे समय से टूटे नाली के स्लैब को लेकर नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित गड़बड़ी और बढ़े होल्डिंग टैक्स पर भी लोगों ने रोष व्यक्त किया। विशाल कुमार ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और अधिकारों के लिए आगे भी मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: निविदा रद्द कराने के आवेदन पर रोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...