सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पुनौरा क्षेत्र के नुनियाटोली स्थित एक खेत में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी किशोरी साह की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई। सूचना पर घटनास्थल पर लोगों भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, ललिता देवी खेत में बंधी गाय को लाने के लिए घर से निकली थीं। तभी खेत में गिरे या लटक रहे 11 हजार वोल्टेज की तार के संपर्क में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत थानाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल में शव का पोस...