सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। क्षेत्र के अख्ता पश्चमी (चकवा) पंचायत के तकिया टोला वार्ड पांच स्थित खेत में बिछाए गए बिजली की तार की चपेट में आकर दंपति समेत तीन की मौत मामले में एफआईआर की गयी है। इसमें खेत के बटाईदार इंदल पासवान और खेत मालिक विजय साह को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार गिरी ने बताया कि मृतक सलाम मंसूरी के भाई कलाम मंसूरी एवं मृतक हसमत अंसारी की पत्नी समीना खातून के आवेदन पर कांड दर्ज किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि सलाम की भैंस खो गई थी, इसकी तलाश में शनिवार की अहले सुबह 4.30 बजे खोई भैंस की तलाश में सलाम निकला और खेत में जानवर से फसल को बचाने के लिए लगाए गए नंगे बिजली तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। पत्नी रुबैदा बचाने गयी, उसकी भी करेंट से मौत हो गयी, तभी हसनात भी दोनों को बचाने गय...