Sitamarhi News: खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए
सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। चिनगी तकिया निवासी अनिल कुमार के खाते से साइबर फ्रॉड द्वारा 40 हजार रुपए की निकासी कर ली गई। पीड़ित के मुताबिक 12 अगस्त को थाना के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे की निकासी के क्रम में उसका कार्ड मशीन में फंस गया। खुद को एटीएम का गार्ड बताने वाले एक व्यक्ति के कहने पर उसने वहां अंकित एक मोबाइल नंबर पर टेक्नीशियन को फोन किया। टेक्नीशियन के बुलाने पर जब वे मुख्य ब्रांच पहुच गए। इसी बीच उसी एटीएम से उनके खाते से पांच बार मे 40 हजार की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.