सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: शिवहर। मानसून की अनिश्चितता और एल-नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, शिवहर ने जिले के किसानों के लिए खरीफ मौसम की आकस्मिक कृषि कार्ययोजना जारी की है। इस योजना का उद्देश्य कम वर्षा, लंबे शुष्क अंतराल और नमी की कमी की स्थिति में फसल उत्पादन को सुरक्षित रखना तथा आर्थिक नुकसान को न्यूनतम करना है।

कृषि कार्ययोजना का उद्देश्य केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने कहा है कि पारंपरिक खेती के बजाय किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाने चाहिए। समय पर सही किस्म का चयन, वैज्ञानिक बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, नमी संरक्षण और मौसम आधारित सलाह का पालन करने से कम वर्षा में भी अच्छी पैदावार ली जा सकती है। केंद्र ने किसानों को प्रभात, धनलक्ष्मी, तुरंता, बिरसा धान 105, बिरसा...