सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: परिहार। प्रखंड प्रमुख के कार्यालय में आग लगाने के आरोपी दोनों नाबालिग है। पूछताछ में उसने बताया कि पहले प्रखंड परिसर में खड़ी एक गाड़ी तक पहुंचे, वहां से पेट्रोल निकाला और फिर उसी पेट्रोल को लेकर प्रमुख कार्यालय के बाहर पहुंच गए। घटना के बाद दोनों से पूछताछ की गई। इसमें पेट्रोल की व्यवस्था से लेकर प्रमुख कार्यालय तक पहुंचने की कड़ी सामने आई। पूछताछ में कार्यालय को निशाना बनाने के पीछे किसी विवाद, रंजिश या दूसरे व्यक्ति के उकसावे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नशे की गिरफ्त में आ रहे युवा व किशोरपहले भी आग लगाने की कोशिश की चर्चा दोनों में से एक को लेकर पहले भी शिकायत सामने आने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि पूर्व में उसने पड़ोसी के घर में आग लगाने का हरकत किया था।...