Sitamarhi News: खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, एक ही स्थान पर मिली सभी सरकारी सुविधाएं
सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। प्रखंड क्षेत्र की खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया जितेंद्र झा, बीडीओ चंद्रकांता कुमारी एवं बीपीआरओ अभिनव गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। शिविर के दौरान लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: सहयोग शिविर-दक्षिणी भंडारतल पंचायत में लगाया गया सहयोग शिविर कई पात्र लोगों को राशन कार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.