Sitamarhi News: कोट बाजार में सेल्समैन के घर से लाखों की चोरी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के व्यस्त कोट बाजार इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने करवा चौथ की रात एक सेल्समैन के घर को अपना निशाना बनाते हुए घर से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात और सामान चुराकर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तस्वीर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। इसके आधार पर नगर थाने की पुलिस चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इधर, घटना की बावत पीड़ित सेल्समैन सुशील कुमार ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि घटना की रात उनके घर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया था। परिवार के सभी लोग थककर सो रहे थे। इसी दौरान, घर का मुख्य दरवाजा खुला होने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.