सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: उमासंकर सीतामढ़ी। शहर में रिक्शा चालक जमील अख्तर की पिटाई के बाद हुई मौत मामले में एफआईआर करने में देरी करने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आवेदन दिए जाने के बाद भी ससमय एफआईआर नहीं किए जाने पर नगर थाना पुलिस और थानाध्यक्ष के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश था।

ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार की सुबह ही आक्रोशित ग्रामीण शहर के आजाद चौक के समीप सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा। इस दौरान आक्रोशितों ने सड़क पर आगजनी करते हुए पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध में नारेबाजी की। आक्रोशित ग्रामीण मामले में अविलंब एफआईआर करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की कर रहे थे।

सड़क पर अफरा-तफरी ग्रामीणों के आक्रोश के कारण आजाद चौक पर करीब तीन घंटे तक...