Sitamarhi News: केस के अनुसंधान में धीमी रफ्तार पर नाराजगी
सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय पुपरी में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन इंस्पेक्टर अविनाश चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गोष्ठी में अंचल के विभिन्न थाने में दर्ज लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इंस्पेक्टर ने अनुसंधान की धीमी प्रगति वाले कांडों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, गश्त बढ़ाने और संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाने पर जोर दिया। शराब तस्करी, अवैध खनन और महिला संबंधी अपराधों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। इंस्पेक्टर ने कहा कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन हमारी प्राथमिकता है। अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर बोखड़ा थानाध्यक्ष ललन कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.