Sitamarhi News: केवटी:आवासीय सूची सर्वसम्मति से पारित
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: शेष नारायण झा,केवटी। प्रखंड की पैगम्बरपुर पंचायत में रविवार को पंचायत कार्यालय स्थित मदरसा भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया नौशवा परवीन की अध्यक्षता एवं विमलेश मिश्रा के संचालन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार की गई नई लाभार्थी सूची पर विस्तार से चर्चा की गई। इसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस अवसर पर पंचायत सचिव अब्दुस सलाम के अलावा पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुखिया नौशवा परवीन ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है। सूची पूरी तरह पारदर्शी तरीके से तैयार की गई है। ग्राम सभा में तारिक अनवर, इमाम हसन, बदरुल नद्दाफ, पीतांबर यादव, बयद्यनाथ ठाकुर, शाहीन कमाल, मनोरंजन प्रसाद, दशर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.