सीतामढ़ी, सितम्बर 5 -- सीतामढ़ी । जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर का बाजार पूरी तरह कृष्णमय हो गया है। गांधी चौक, गुदरी बाजार, महंत साह चौक, कारगिल चौक और जानकी स्थान समेत विभिन्न बाजारों में राधा-कृष्ण एवं बाल गोपाल की आकर्षक मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। लोग पूजा और झांकी की तैयारी के लिए मूर्तियां, झूला, मुकुट, बांसुरी, पोशाक और सजावटी सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर मोर पंख की मांग भी बढ़ गई है। भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार और झांकी सजाने के लिए लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पर्व नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और शाम के समय बाजारों में विशेष भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्...