सीतामढ़ी, अगस्त 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। डुमरा क्षेत्र स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान सहियारा क्षेत्र के सिंगरहिया गांव निवासी 62 वर्षीय मदन प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मदन प्रसाद सिंह जमीन संबंधी एक मामले की पैरवी के सिलसिले में कोर्ट आए थे। वे परिसर में एक कुर्सी पर बैठे थे। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर डुमरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश...