सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: पुपरी। सड़कों पर विचरण कर रहे कुत्ता के झुंड से लोग डरें हुए है। पुपरी की सड़कों पर दिन के अपेक्षा रात्रि में कुत्तों की झुंड सड़कों पर जमा हो जाते है। कुत्तों का झुंड देखकर राहगीरों की हलख सूखने लग जाती है। एंटी रेबिज दवा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध नही है। खुले बाजारों में एंटी रेबिज इंजेक्शन का मुंह मांगी रकम वसूल किए जा रहे हैं। एंटी रेबिज दवा की कमी खुले बाजार में अवश्य देखी जा रही है। पुपरी बसन्त चौक निवासी गुड्डू गुप्ता ने बताया कि उसके पुत्र को एंटी रेबिज की आवश्यकता थी। किन्तु खुले बाजार मशक्कत के बाद दवा मिली है। इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफील अख्तर ने बताया कि बार-बार पत्र भेजने के बाद भी एंटी रेबिज की दवा उपलब्ध नही कराया जा सका है। अस्पताल में दवा उपलब्ध होने पर जरूरतमंद...