Sitamarhi News: कुत्ते के काटने से 4 लोग घायल सीएचसी में एंटी रेबीज नहीं
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: चोरौत। प्रखंड के यदुपट्टी गांव में सोमवार को कुत्ते के काटने से चार लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि, केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने से घायलों को जरूरी उपचार नहीं मिल सका। घायलों की पहचान यदुपट्टी गांव निवासी मंटू कापर (37), उनकी पत्नी शांति देवी और पुत्री पूजा कुमारी (12) के रूप में हुई है। चौथे घायल की पहचान चोरौत पश्चिमी पंचायत के वर्मा गांव निवासी भोगेंद्र राम के पुत्र ईश्वर राम (60) के रूप में की गई है। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि चारों लोगों को आवारा कुत्ते ने काटकर घायल किया था। केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में घायलों को तत्काल टीटी इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार दिया गया।कुत्ते के काटने पर जरूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.