Sitamarhi News: कुछ पल की राहत, जिंदगी भर का दर्द
सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- Sitamarhi News: परिहार। रविवार की शाम महादेव पट्टी गांव में अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए लोग एक दुकान के सामने बने शेड के नीचे खड़े हुए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस जगह को वे कुछ देर की राहत समझकर पहुंचे हैं, वहीं हादसा उनका इंतजार कर रहा है। कुछ ही देर बाद जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर शेड के ऊपर आ गिरा। देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई। कुछ पल पहले तक बारिश से बचने के लिए साथ खड़े लोग हादसे के बाद मलबे में अपनों को तलाशने लगे। किसी ने ईंट-पत्थर हटाना शुरू किया तो कोई दबे लोगों को आवाज देकर उनकी स्थिति जानने की कोशिश करता रहा। आसपास के लोग भी दौड़कर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। इसी दौरान लपटाहा गांव निवासी 60 वर्षीय नथुनी राम की मौत हो गई। जिस शाम वह घर लौटने के लिए निकले थे, उसी शाम हादसे ने उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.