Sitamarhi News: किशोरियों ने एसपी अमित रंजन को बांधीं राखियां
सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। रक्षाबंधन के अवसर पर अदिथी कवच परियोजना के तहत रीगा, परिहार एवं डुमरा प्रखंड की किशोरी समूह से जुड़ी छात्राओं ने इंद्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। छात्राओं ने बालिकाओं की सुरक्षा, बाल विवाह, मानव तस्करी एवं बाल दुर्व्यापार की रोकथाम को लेकर सीतामढ़ी पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार जताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा, शिक्षा, अधिकारों एवं आत्मविश्वास के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही उन्हें चॉकलेट और मिठाई देकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. यह भी पढ़ें- Ranchi News: बालाश्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.