Sitamarhi News: किराना दुकान में आग से सामान जला
सीतामढ़ी, अगस्त 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। थाना क्षेत्र के परसा (बेला) चौक स्थित एक किराना दुकान में शुक्रवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। अगलगी की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दुकान मालिक संतोष पूर्वे घुरघुरा हनुमान नगर पंचायत अंतर्गत भलुआहा गांव के निवासी हैं। जो करीब एक वर्ष से गजेंद्र महतो के मकान में किराए पर लेकर दुकान चलाते थे। सुबह करीब 5 बजे लोगों को आग लगने की सूचना मिली।घटना के बाद सबसे पहले अग्निशमन विभाग की दो छोटी गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन उनसे आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। इस बीच स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर आग की लपटों को नियंत्रित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.