Sitamarhi News: कार ठीक कराने के बहाने बुलाया कर दी फायरिंग
सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: सुरसंड। थाना क्षेत्र के वनौली गांव के समीप शुक्रवार को कार की मरम्मत कराने के बहाने बुलाए गए मैकेनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कुम्मा गांव निवासी मो. इश्तियाक अंसारी का पुत्र रियाद अंसारी (27) जख्मी हो गया। गोली उसके सिर के बाहरी हिस्से को छूते हुए निकल गई। जख्मी मैकेनिक ने जान बचाने के लिए हमलावर से संघर्ष किया और कथित तौर पर उसका पिस्टल छीन लिया। पुलिस ने पिस्टल जब्त करने के साथ घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस व जख्मी की बाइक बरमाद की है। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। रियाद के विरोध के बाद हमलावर कार से फरार हो गए।
कार की मरम्मत के बहाने बुलाया कार खराब होने का बहाना बनाकर दुकान पर पहुंचा : रियाद ने पुलिस को बताया कि वह कुम्मा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.