Sitamarhi News: कार्रवाई: मिष्ठान भंडार, बेकरी व मिठाई कारखाने में छापेमारी, संदिग्ध 80 किलो पनीर नष्ट
सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम सीतामढ़ी सदर आनंद कुमार के नेतृत्व में शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों, केक दुकानों और खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी एवं निरीक्षण किया गया। कार्रवाई में एडीएसओ, फूड सेफ्टी ऑफिसर समेत संबंधित अधिकारी व कर्मी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान मिठाई, पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। अभियान के दौरान करीब 80 किलोग्राम संदिग्ध पनीर को मौके पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा मिठाई, केक व पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जब्त किए गए, जिन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.