सीतामढ़ी, अक्टूबर 13 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में कायाकल्प अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने की कवायद तेज कर दी गई है। सरकार के निर्देश पर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के समन्वय से विद्यालयों में मरम्मत, रंग-रोगन और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। अभियान के तहत विद्यालय भवनों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। इससे सरकारी विद्यालयों की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।स्वच...