सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को कायाकल्प अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बीडीओ कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बीडीओ भगवान झा ने की। बैठक में अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रघुवंश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजी प्रसाद तथा कार्यक्रम पदाधिकारी वीबीजी-रामजी सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।समीक्षा करते हुए बीडीओ भगवान झा ने कायाकल्प अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अभियान की वर्तमान स्थिति और कार्यों की प्रगति के संबंध ...