सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। कला-संगम एवं पं. चंद्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डुमरा स्थित स्वच्छता प्रौद्योगिकी उद्यान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के संरक्षक देवेंद्र प्रसाद व शैलेन्द्र कुमार खिरहर के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लेखा पदाधिकारी प्रियारंजन राय ने की। संचालन गीतकार गीतेश ने किया। मुख्य अतिथि एचएस कॉलेज, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा के डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने सीतामढ़ी की साहित्यिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे साहित्यिक आयोजन दूसरे जिलों के साहित्यकारों के लिए भी प्रेरणा का विषय हैं।

कार्यक्रम में प्रस्तुतियां वरिष्ठ कवि रमाशंकर मिश्र ने युवा कवियों के साथ अपने साहित्यिक अनुभव साझा किए।

द्वितीय सत्...