सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सुप्पी। थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल गांव में रविवार को कलश यात्रा के दौरान जलभरी करने गए एक युवक की बागमती नदी की पुरानी धारा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अकोश ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहनी मंडल गांव स्थित जामुनिया मठ के पूरब बागमती नदी की पुरानी धारा में रविवार दोपहर कलश यात्रा के दौरान जलभरी की जा रही थी। इसी दौरान कुणाल कुमार अपने साथियों के साथ नदी में स्नान करने लगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कलश स्थापना के लिए बूढ़ी गंडक से जल लाने गए युवक की डूबने से गई जान स्नान करने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के बाद मौके पर म...