Sitamarhi News: करंट की चपेट में आने से जख्मी युवक की गई जान
सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी कृष्णा कम्प्लेक्स स्थित अन्नपूर्णा होटल में कार्यरत एक युवक विधुत करंट के चपेट में आने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक को त्वरित गति से पीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान चोरौत वार्ड 07 निवासी गणेश पूर्वे के पुत्र मनोज कुमार 20 वर्ष के रूप में की गई हैं। जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा होटल में कार्यरत मनोज कुमार सोमवार को सफाई कार्य कर रहा था। इसी क्रम में विधुत करंट के स्पर्श में आने से वह जख्मी हो गए। होटल संचालक राजेश शिवहरे जख्मी मनोज को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता के साथ काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.