सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: कमलदह में दो दिवसीय महावीरी झंडा का पहला दिन शांतिपूर्वक संपन्न बथनाहा। कमलदह में ऐतिहासिक व विशाल महावीरी झंडा जुलूस बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जयघोष के साथ रैन पर पहुंचा। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। देर रात ढाई बजे झंडा जुलूस संपन्न हुआ। इस दौरान देशप्रेम का जज्बा भी नजर आया और लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। इस दौरान विभिन्न युवाओं ने करतब दिखाया। जुलूस में विभिन्न गांवों के युवाओं ने नगर के विभिन्न चौराहों पर पारंपरिक तलवारबाजी, भाला, फरसा, आग जैसे खतरनाक खेलों का घंटों प्रदर्शन कर दर्शकों से वाहवाही लूटी। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीत व जय श्रीराम के जयघोष की धुन पर युवा जमकर थिरके। इसके साथ ही गाजेबाजे के साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकियो...