Sitamarhi News: कबाड़ी साला-बहनोई समेत सात लोग पुलिस गिरफ्त में
सीतामढ़ी, अक्टूबर 24 -- Sitamarhi News: डुमरा। बंद घर को निशाना बनाकर चोरी करने पहुंचे तीन चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घर से कपड़े, चांदी के जेवरात और कीमती बर्तन समेत कई सामान चुराकर चोर निकल तो गए, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उनकी पहचान का रास्ता खोल दिया। फुटेज सामने आते ही मोहल्ले के लोग चोरों की तलाश में जुट गए। इसी दौरान एक आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री करने वाले कबाड़ी कारोबारियों से लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों तक का राज खुल गया। मामले में कबाड़ी कारोबारी साला-बहनोई समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं।
चोरी की वारदात और सामान घटना डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी वार्ड 45 की है। पीड़ित कुमार सतीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.